यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 आवेदन हुए शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार 28 जनवरी 2023 तक करें ऑनलाइन आवेदन

UP Roadways Samvida Conductor Bharti 2023: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के इच्छुक अभ्यर्थी यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2023 के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। 625 रिक्तियां रोडवेज बस कंडक्टर की भर्तियां निकाली गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा यूपी रोडवेज भर्ती 2023 में कंडक्टर की भर्ती संविदा पर की जाएगी। यूपी रोडवेज के द्वारा इसकी आधिकारिक सूचना इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। इस पद के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं।

यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023

यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023

यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 सामान्य विवरण

पोस्ट का नामसंविदा परिचालक
पोस्ट का प्रकारनवीनतम
कुल पद625
आवेदन अंतिम तिथि28 जनवरी 2023
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsrtc.up.gov.in/
UP Roadways Conductor Vacancy 2023 Latest News in Hindi

उत्तर प्रदेश रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं इसके लिए पात्रता आयु सीमा आवेदन शुल्क और अन्य सभी नियम आपको नीचे बताए गए हैं।

UP संविदा कंडक्टर रिक्त पद विवरण

जिलापद
प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, मिर्जापुर265
सहारनपुर360

यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर शैक्षिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से
कोर्सCCC सर्टिफिकेट

इस पद के लिए योग्य इच्छुक अभ्यर्थी का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है और ट्रिपल सी सर्टिफिकेट भी होना अनिवार्य है। और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट से इसका पूरा नोटिफिकेशन देखना होगा।

उत्तर प्रदेश रोडवेज कंडक्टर सैलेरी 2023

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम निकाले गए पदों के लिए कंडक्टर की सैलरी ₹12242 प्रति माह निर्धारित की है। यदि किसी परिचालक का किलोमीटर पड़ता है तो उसकी सैलरी भी बढ़ सकती है।

UP Conductor Bharti 2023 आयु सीमा

यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदक के उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच में होना अनिवार्य है और उत्तर प्रदेश में आयु में छूट बस कंडक्टर भर्ती नियमों के अनुसार दी जाएगी।

UP Roadways Samvida Conductor Bharti आवेदन कैसे करें

इस पद के लिए इच्छुक भाइयों के उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसका ऑनलाइन आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको इसका प्रिंटआउट भविष्य में प्रयोग हेतु अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

यह भी पढ़े –

Leave a Comment